रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
आगरा/सिकंदरा। डिजिटल न्यूज़ चैनल ‘UP Live 24X7’ पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे का वीडियो और थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद चैनल ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। खबर का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया है।

चैनल की खबर के बाद जागी पुलिस
थाना सिकंदरा क्षेत्र में जुआ खेलते हुए वीडियो और थाना प्रभारी के वायरल ऑडियो पर ‘UP Live 24X7’ ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। खबर चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारा और मौके से आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी
इस बड़ी कार्रवाई के बाद सिकंदरा थाना प्रभारी ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
“अगर थाना क्षेत्र के अंदर कोई भी अनैतिक या अवैध गतिविधि चलेगी, तो पुलिस उस पर तुरंत और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।” — थाना प्रभारी, सिकंदरा
जनता में बढ़ा पुलिस और मीडिया पर भरोसा
अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस प्रशासन के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की क्षेत्र में हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, स्थानीय जनता में ‘UP Live 24X7’ की निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर भी भरोसा मजबूत हुआ है। जनता की आवाज को उठाना और प्रशासन तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य संकल्प है। पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
