• Tue. Jul 21st, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली में बंदरों का आतंक: सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक पर हमला कर किया लहुलूहान, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

किरावली में बंदरों का आतंक: सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक पर हमला कर किया लहुलूहान, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनकिरावली में बंदरों का आतंक: सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक पर हमला कर किया लहुलूहान, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा)। किरावली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बाकंदा में आतंकी बंदरों का उत्पाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में घर के बाहर बैठे एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पर आधा दर्जन बंदरों ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। बंदरों के इस हमले में बुजुर्ग शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने तहसील दिवस में पहुँचकर उप जिलाधिकारी (SDM) किरावली को ज्ञापन सौंपकर आतंकी बंदरों को जल्द पकड़वाने की मांग की है।

खटिया पर बैठे बुजुर्ग पर 4-5 बंदरों ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेड़ा बाकंदा निवासी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लोकेश चौधरी के पूजनीय पिता राजन सिंह (सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक) कल शाम करीब 6 बजे अपने घर के बाहर खटिया पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक 4 से 5 हिंसक और आतंकी बंदरों के झुंड ने उन पर धावा बोल दिया।

बुजुर्ग शिक्षक जब तक कुछ समझ पाते या खुद को बचा पाते, उससे पहले ही बंदरों ने उन्हें दबोच लिया और उनके बाएं हाथ पर 2 से 3 जगहों पर बुरी तरह काट लिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बंदरों को भगाया। आनन-फानन में परिजन घायल राजन सिंह को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) किरावली पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया और उपचार किया।

तहसील दिवस में गूंजा मुद्दा, SDM को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि आए दिन ये हिंसक जानवर किसी न किसी राहगीर, महिला या मासूम बच्चे को अपना शिकार बना रहे हैं। लोग घरों की छतों और गलियों में निकलने से भी कतराने लगे हैं।

इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान के लिए आज भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लोकेश चौधरी और मंडल अध्यक्ष तेज सिंह सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील दिवस पहुँचा। यहाँ उन्होंने उप जिलाधिकारी (SDM) किरावली को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पिंजरे लगवाकर इन आतंकी बंदरों को तत्काल पकड़वाने और वन विभाग की टीम को सक्रिय करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद

एसडीएम किरावली को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष तेज सिंह सरपंच, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पवन इंदौलिया, बबलू, देवेंद्र वंशीवाल, भारत और सलमान सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *