• Wed. Jul 22nd, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी के प्राचीन तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव: मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर सीकरी के प्राचीन तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव: मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिसफतेहपुर सीकरी के प्राचीन तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव: मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। फतेहपुर सीकरी के प्राचीन तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। विश्व धरोहर स्मारक परिसर के ठीक पीछे स्थित ऐतिहासिक तालाब में पानी में तैरता शव देखकर सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।

ASI के सुरक्षाकर्मियों ने पानी में तैरता देखा शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नजर स्मारक परिसर के पीछे स्थित प्राचीन तालाब पर पड़ी। उन्होंने तालाब के पानी में करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा। ASI अधिकारियों ने बिना समय गंवाए तत्काल इसकी सूचना थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को दी।

पुलिस ने बाहर निकलवाया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

थानाध्यक्ष का बयान: शिनाख्त के प्रयास जारी

थानाध्यक्ष आनंदवीर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया:

“मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों और थानों में सूचना भेजकर शव की शिनाख्त कराने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाकर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *