• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का संगठन विस्तार: गीतम सिंह पहलवान जिला उपाध्यक्ष व चंद्रवीर चाहर विधानसभा सचिव नियुक्त

भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का संगठन विस्तार: गीतम सिंह पहलवान जिला उपाध्यक्ष व चंद्रवीर चाहर विधानसभा सचिव नियुक्तभारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का संगठन विस्तार: गीतम सिंह पहलवान जिला उपाध्यक्ष व चंद्रवीर चाहर विधानसभा सचिव नियुक्त
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली/आगरा। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) ने संगठन की मजबूती और किसान हितों की लड़ाई को धार देने के उद्देश्य से नया संगठन विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने पदाधिकारियों की संस्तुति पर गीतम सिंह पहलवान को जिला उपाध्यक्ष और चंद्रवीर चाहर (निवासी गढ़ी जिंदपुर) को अछनेरा/फतेहपुर सीकरी विधानसभा का सचिव नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं में भारी हर्ष का माहौल है।

गीतम सिंह पहलवान को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाकियू (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने गीतम सिंह पहलवान की किसान हित में लगातार की जा रही मेहनत, निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए उन्हें भाकियू (अमर टिकैत) का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा।

चंद्रवीर चाहर बने विधानसभा सचिव, नेताओं ने दी बधाई

वहीं, किसानों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहने वाले गढ़ी जिंदपुर निवासी चंद्रवीर चाहर को विधानसभा सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल के भागीरथ प्रयासों और जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया के दिशा-निर्देशों पर यह नियुक्ति की गई है। दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठावान रहने और किसानों की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी ने जताया हर्ष

नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाकियू (अमर टिकैत) की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:

  • राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी: चौधरी नरेंद्र सिंह
  • जिलाध्यक्ष: चौधरी प्रदीप मुखिया
  • प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य: दिनेश सोगरवाल, राजकुमार इंदौलिया, संतोष चाहर, प्रमोद कर्दम, सुलेमान सभासद, देवेंद्र चाहर, मुकेश उपाध्याय, चंदन सिंह चाहर, दिनेश इंदौलिया, धर्मेंद्र इंदौलिया, देवेंद्र शर्मा, रामप्रकाश लावानिया सहित तमाम किसान नेता व स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *