रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
सादाबाद/हाथरस। बिसावर क्षेत्र के ग्राम भुर्रका में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नवनियुक्त जिला कोऑर्डिनेटर (संयोजक) माननीय सुरेन्द्र सिंह (सुआ पहलवान) के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की सरदारी और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया।
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प
स्वागत समारोह की अध्यक्षता व आयोजन ग्राम भुर्रका के राजवीर सिंह प्रधान और डॉ. जगबीर सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर सुरेन्द्र सिंह (सुआ पहलवान) ने उपस्थित सभी बुजुर्गों, ग्रामीणों और रालोद कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरे उतरेंगे और क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से:
- राजवीर सिंह (प्रधान), डॉ. जगबीर सिंह, होशियार सिंह
- रामवीर सिंह (सरपंच जी), भूरी सिंह (प्रधान जी), उत्तम सिंह
- पुष्पेन्द्र सिंह, रुपेन्द्र नेताजी, पूरन सिंह (सरपंच जी)
- महेन्द्र बाल्मीकि, निरंजन मेट, धर्मेन्द्र उर्फ थानो
- शशीपाल सिंह, कोमल सिंह आर्य सहित समस्त ग्रामवासी एवं रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

