• Sat. Sep 5th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

गाज़ियाबाद सड़क हादसे में घायल यूपी पुलिस के जांबाज सिपाही की इलाज के दौरान मौत, राजकीय सम्मान के साथ अलीगढ़ में अंतिम संस्कार

ByKarmveer Singh

Aug 2, 2026
गाज़ियाबाद सड़क हादसे में घायल यूपी पुलिस के जांबाज सिपाही की इलाज के दौरान मौत, राजकीय सम्मान के साथ अलीगढ़ में अंतिम संस्कारगाज़ियाबाद सड़क हादसे में घायल यूपी पुलिस के जांबाज सिपाही की इलाज के दौरान मौत, राजकीय सम्मान के साथ अलीगढ़ में अंतिम संस्कार
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर प्रमोद कुमार गोंडा

गोंडा/अलीगढ़। कर्तव्य पथ पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जांबाज जवान की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के ग्राम छोटी बल्लम निवासी मनवीर सिंह (40 वर्ष), पुत्र इंदरपाल सिंह, वर्ष 2005 बैच के यूपी पुलिस के सिपाही थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव में राजकीय सम्मान, पुलिस सलामी और अश्रुपूरित आंखों के बीच किया गया।

गाजियाबाद में ड्यूटी के दौरान हुआ था दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही मनवीर सिंह गाजियाबाद में ड्यूटी पर तैनात थे। 28 जुलाई 2026 को जब वे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP-37 AN-1632) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गश्त पर मौजूद कविनगर चौकी पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 31 जुलाई 2026 को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राजकीय सम्मान से विदाई

शनिवार (1 अगस्त) को जब शहीद जवान मनवीर सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव छोटी बल्लम (गोंडा, अलीगढ़) पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी और हज़ारों ग्रामीणों की नम आंखों के बीच गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार में बचा रो-रोकर बुरा हाल

मनवीर सिंह दो भाइयों में छोटे थे और वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी, 12 वर्षीय बड़ी बेटी काव्या और 7 वर्षीय छोटे बेटे माधव चौधरी को छोड़ गए हैं। ड्यूटी के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले इस जांबाज सिपाही के चले जाने से परिवार और पूरे गांव का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *