• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी सीएचसी को जल्द मिलेगा ट्रॉमा सेंटर का दर्जा! विधायक चौधरी बाबूलाल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लिखा पत्रफतेहपुर सीकरी सीएचसी को जल्द मिलेगा ट्रॉमा सेंटर का दर्जा! विधायक चौधरी बाबूलाल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लिखा पत्र
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा):

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और हाईटेक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल जी ने एक बड़ी पहल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी को पत्र भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहपुर सीकरी को अपग्रेड कर ट्रॉमा सेंटर अथवा 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट/वार्ड निर्मित कराने की मांग की है।

40 किलोमीटर दूर आगरा भागने से मिलेगी मुक्ति

विधायक चौधरी बाबूलाल जी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सीएचसी फतेहपुर सीकरी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 (NH-11) पर स्थित है। इस व्यस्त मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन क्षेत्र में कोई बड़ा अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर न होने के कारण गंभीर मरीजों और घायलों को करीब 40 किलोमीटर दूर आगरा रेफर करना पड़ता है। समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

प्रशासनिक संस्तुतियां हो चुकी हैं प्रेषित

पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में पहले भी मार्च और जून माह में पत्राचार किया जा चुका है।

  • 11 मार्च को आयुक्त आगरा मंडल द्वारा अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (उ.प्र. शासन) को संस्तुति भेजी गई।
  • 25 जून को मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) आगरा द्वारा महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ को 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की स्वीकृति हेतु संस्तुति भेजी जा चुकी है।

विधायक जी ने उपमुख्यमंत्री जी से जनहित को देखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।

क्षेत्रवासियों में जागी बेहतर इलाज की उम्मीद

विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने बताया कि इस मांग के पूरे होने से फतेहपुर सीकरी और आसपास के दर्जनों गांवों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *