• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली CHC के सामने फिर सजने लगा अवैध अतिक्रमण, जाम में फंस रहे आपातकालीन वाहन; क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

ByKarmveer Singh

Aug 7, 2026
किरावली CHC के सामने फिर सजने लगा अवैध अतिक्रमण, जाम में फंस रहे आपातकालीन वाहन; क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?किरावली CHC के सामने फिर सजने लगा अवैध अतिक्रमण, जाम में फंस रहे आपातकालीन वाहन; क्या किसी हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा):

किरावली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और सब्जी मंडी मार्ग पर प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए एक बार फिर अवैध अतिक्रमण का बोलबाला शुरू हो गया है। प्रशासनिक आदेशों और बार-बार मना किए जाने के बावजूद किरावली CHC के मुख्य गेट के सामने और सब्जी मंडी के डिवाइडर पर अवैध दुकानें व धकेल सजाई जा रही हैं। इस अतिक्रमण के कारण लगने वाले भीषण जाम में आए दिन आपातकालीन वाहन (एंबुलेंस) फंस रहे हैं, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर आफत बनी हुई है।

डीसीपी आदित्य सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ था 4 दिन का धरना

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर लगातार लगने वाले जाम और उसमें आपातकालीन वाहनों के फंसने की समस्या को लेकर पूर्व में स्थानीय जनता द्वारा 4 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। उस समय तत्कालीन उप जिलाधिकारी (SDM) किरावली और डीसीपी आदित्य सिंह द्वारा दिए गए ठोस आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। प्रशासन ने स्पष्ट कहा था कि सब्जी मंडी के डिवाइडर और CHC गेट के आसपास किसी भी सूरत में अवैध दुकानें और ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे।

आपातकालीन वाहनों को अस्पताल पहुंचने में लग रहे 20-20 मिनट

प्रशासनिक दावों और आश्वासनों के बावजूद धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। सब्जी मंडी क्षेत्र और CHC गेट का यही वह मुख्य मार्ग है जहां से डायल 112, गंभीर घायल मरीज और गर्भवती महिलाओं को लेकर आने वाले आपातकालीन वाहन गुजरते हैं।

अवैध दुकानों के कारण सड़क पर इतना भीषण जाम लग जाता है कि आपातकालीन वाहनों को अस्पताल तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट का कीमती समय गंवाना पड़ रहा है।

बड़ा सवाल: अगर किसी मरीज की जान गई तो जिम्मेदार कौन?

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जाम में फंसने के कारण किसी गंभीर मरीज या गर्भवती महिला को समय पर इलाज न मिलने से कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन की इस अनदेखी और उदासीन रवैये को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने मांग की है कि पूर्व में दिए गए आश्वासनों का पालन कराते हुए तत्काल प्रभाव से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *