• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

दावों के बीच ज़मीनी हकीकत: लखनऊ में मना जश्न, किरावली में मासूम संग भटकती दिखी माँ; राशन कार्ड के नाम पर ₹100 मांगने का आरोपदावों के बीच ज़मीनी हकीकत: लखनऊ में मना जश्न, किरावली में मासूम संग भटकती दिखी माँ; राशन कार्ड के नाम पर ₹100 मांगने का आरोप
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय

किरावली (आगरा):

एक तरफ राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि कर भव्य सौगात देने का ऐलान किया, तो वहीं दूसरी तरफ किरावली तहसील में सरकारी दावों को चिढ़ाती एक बेबस और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। भीषण गर्मी और धूप के बीच ग्राम सकतपुर निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी और 8 महीने के मासूम बच्चे को गोद में लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

₹100 रिश्वत मांगने का आरोप, डेढ़ महीने से टालमटोल

पीड़ित मजदूर परिवार का आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कार्ड बनाने के नाम पर उनसे ₹100 की रिश्वत मांगी गई, जिसे न दे पाने और व्यवस्था की अनदेखी के चलते काम अटका दिया गया। गोद में मासूम बच्चे को लिए भटक रहे इस परिवार को रोज ‘कल-परसों’ कहकर टरका दिया जाता है।

इसके अलावा, क्षेत्र में राशन डीलरों द्वारा तय 5 किलो के स्थान पर 4. 5 किलो ही राशन देने के आरोप भी सामने आए हैं।

पूर्ति निरीक्षक की सफाई

मामले में पूर्ति निरीक्षक (अछनेरा) बृजेश कुमार ने रिश्वत और राशन में कटौती के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर आवेदक की समस्या का समाधान कराया गया है और क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है।

📢 जनहित में संदेश:

रिश्वत मांगना, राशन वितरण में कटौती करना या पात्रों को परेशान करना कानूनी अपराध है। यदि कोई भी कोटेदार या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे या राशन कम दे, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं:

  • खाद्य एवं रसद विभाग टोल-फ्री नंबर: 1800 1800 150
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *