प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा):
तहसील किरावली क्षेत्र के ग्राम चैकोरा में 18 दुधारू पशुओं (भैंसों) की अकाल मृत्यु का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दुखद घटना में स्थानीय किसान परिवारों को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ किसान संगठनों ने भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी शैलेंद्र सिंह, एसडीएम अभिनव पाठक एवं तहसीलदार दीपांकर ने अपनी प्रशासनिक टीम के साथ चैकोरा पहुँचकर स्थिति का मुआयना किया और पीड़ित किसान परिवारों (कमल सिंह बघेल, लोकमन सिंह बघेल, वीरेंद्र सिंह बघेल, जितेंद्र सिंह बघेल, रमेश बघेल, जगदीश बघेल व शिव सिंह बघेल) को सांत्वना दी।
भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा चैकोरा
घटना से प्रभावित परिवारों से मिलने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया के नेतृत्व में गाँव चैकोरा पहुँचा और पीड़ितों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया का वक्तव्य:
“यह घटना पीड़ित किसान परिवारों के लिए अत्यंत कष्टदायक है, क्योंकि पशुधन ही उनकी आजीविका का प्राथमिक साधन था। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) जिला प्रशासन से अनुरोध करती है कि नियमानुसार पशु हानि का आकलन कर पीड़ित किसानों को शीघ्रतिशीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में राहत मिल सके। यदि राहत प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होता है, तो संगठन किसानों के हित में उचित कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।”
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, जिला प्रवक्ता राजकुमार इंदौलिया, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार कर्दम, जिला सचिव श्यामसुंदर लोधी, विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल, विधानसभा सचिव अजय पाल सिंह, चौधरी चंद्रवीर चाहर, मुकेश उपाध्याय, राम प्रकाश लवानिया, गीतम सिंह पहलवान एवं जिला सचिव इब्राहिम कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

