• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, PM मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना

नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, PM मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामनानेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, PM मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

किरावली/आगरा:

क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षा संस्था नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में निर्माण एवं शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री भूप सिंह इंदौलिया ने भगवान विश्वकर्मा एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा से मिलती है उन्नति और सफलता: भूप सिंह इंदौलिया

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधक श्री भूप सिंह इंदौलिया ने कहा:

“भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण के देवता हैं। उनकी निष्ठापूर्वक पूजा और आराधना करने से कार्यक्षेत्र में सफलता, सुख-समृद्धि और सर्वांगीण उन्नति की प्राप्ति होती है।”

साथ ही, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना की।

शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरी कांत शर्मा, प्रभाकर शर्मा, गोविंद सिंह, पारस जैन सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *