• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अकोला के ग्राम उजरई में ₹25 लाख के CC मार्ग का विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण; जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

अकोला के ग्राम उजरई में ₹25 लाख के CC मार्ग का विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण; जनचौपाल में सुनीं समस्याएंअकोला के ग्राम उजरई में ₹25 लाख के CC मार्ग का विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण; जनचौपाल में सुनीं समस्याएं
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

किरावली/आकोला (आगरा):

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विकास खंड अकोला अंतर्गत ग्राम उजरई में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित 205 मीटर लंबे सी.सी. (CC) मार्ग का लोकार्पण पूर्ण विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से बच्चू के घर से श्मशान की ओर होते हुए रनवीर सिंह के घर तक कराया गया है।

इस मार्ग के बनने से वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और रास्ता सुगम हो सकेगा। नवनिर्मित मार्ग का उद्घाटन होने पर ग्रामवासियों ने विधायक चौधरी बाबूलाल का माल्यार्पण व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया और आभार जताया।

लोकार्पण के बाद लगी जनचौपाल, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत आयोजित जनचौपाल में विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर सिंह ने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई एवं राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनीं। चौपाल में मौजूद विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को विधायक ने जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह (विधायक प्रतिनिधि), ग्राम उजरई से निर्मल प्रधान, ओम प्रकाश प्रधान, पंडित केशव प्रसाद, मुन्ना ठेकेदार, देशराज सिंह, प्रेम सिंह सोलंकी, राजवीर प्रधान, राजू बीडीसी, अखवाई के प्रधान प्रेम सिंह, नगला सिकरवार के प्रधान जयपाल, जिटॉरा के प्रधान फतेह सिंह, नगला अजीता के प्रधान हाकिम सिंह, कराहरा से भरत सिंह, मनकैंडा से डॉ. रणधीर सिंह, अकोला से पुष्पेंद्र चाहर, रोझोली से गजेंद्र चाहर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *