• Thu. Nov 5th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली: पेयजल और जनसमस्याओं को लेकर तहसील पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, खाली बर्तन-तख्तियां लेकर चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में बेमियादी धरना शुरू

ByKarmveer Singh

Nov 5, 2026
किरावली: पेयजल और जनसमस्याओं को लेकर तहसील पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, खाली बर्तन-तख्तियां लेकर चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में बेमियादी धरना शुरूकिरावली: पेयजल और जनसमस्याओं को लेकर तहसील पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, खाली बर्तन-तख्तियां लेकर चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में बेमियादी धरना शुरू
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा):

किरावली तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को विभिन्न ग्रामीण जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर किसान-मझदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रायभा में अस्थायी पेयजल संकट का स्थायी समाधान, सिंगारपुर जाजऊ मोड़ स्थित गूंगाशाह बाबा की मजार के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की शिफ्टिंग और किरावली-अछनेरा मार्ग चौड़ीकरण के तहत बागकलां की पुलिया का विस्तार कराने की मांगों को लेकर ग्रामीणों ने खाली बर्तन, बाल्टियां, तख्तियां, झंडे व बैनर हाथों में लेकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

तहसील परिसर में खाली बाल्टियों के साथ शुरू हुए इस उग्र प्रदर्शन से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार, मान-मनौव्वल में जुटे

ग्रामीणों के बेमियादी धरने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (SDM) अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर आनन-फानन में आंदोलित ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने-बुझाने के प्रयास में जुट गए। हालांकि, रायभा के ग्रामीण पेयजल समस्या के स्थायी व ठोस समाधान की लिखित गारंटी पर अड़ गए।

लंबी जद्दोजहद के बाद बनी सहमति, कल बुलाई गई जल निगम व नमामि गंगे की बैठक

काफी देर तक चली प्रशासनिक मशक्कत और जद्दोजहद के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता सफल हुई। तय हुआ कि:

  1. पेजल समस्या: शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर जल निगम और नमामि गंगे योजना के अभियंताओं (इंजीनियरों) के साथ ग्रामीणों की विशेष बैठक कराई जाएगी, ताकि रायभा में स्थायी समाधान निकाला जा सके।
  2. पुलिया विस्तार व लाइन शिफ्टिंग: लोक निर्माण विभाग (PWD) को बागकलां पुलिया के विस्तार तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मजार के ऊपर से 11 KV लाइन की जल्द शिफ्टिंग कराने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

धरना प्रदर्शन में ये प्रमुख जन रहे उपस्थित

आंदोलन और बेमियादी धरने में मुख्य रूप से गुलाबो देवी, सुमन सिकरवार, गंगाराम माहौर, सत्यवीर चाहर, सोनू चौधरी, बाबूलाल वाल्मीकि, मुकेश सविता, केशव बघेल, नेत्रपाल बघेल, अतर सिंह बघेल, थानसिंह बघेल, राज किशोर लोधी, भगवान बघेल, हाजी ज़फ़र, हाजी कलुआ, हाजी फज़ल अहमद, लतीफ़ा कुरैशी, हनीफ़ मास्टर, सब्बीर प्रधान, नईम पठान, अरमान कुरैशी, शानू कुरैशी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *