प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी (आगरा):
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने विकास खंड फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत ग्राम जौताना में मंदिर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से इस सड़क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 1.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी तथा मंदिर तक पहुंचने का मार्ग पूरी तरह सुगम हो जाएगा।

विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं विधायक: डॉ. रामेश्वर चौधरी
शिलान्यास व भूमि पूजन के दौरान विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
ग्रामीणों में छाई खुशी, किया जोरदार स्वागत
ग्राम जौताना में सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक चौधरी बाबूलाल का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

