• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

मजदूरों पर अत्याचार और पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

ByKarmveer Singh

Apr 23, 2026
मजदूरों पर अत्याचार और पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापनमजदूरों पर अत्याचार और पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा: नोएडा में मजदूरों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को सपाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें न्याय की मांग की गई है।

मजदूरों के हक और पत्रकार की रिहाई की मांग

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि नोएडा में मजदूरों पर की जा रही दमनकारी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और गिरफ्तार किए गए सभी श्रमिकों को बिना शर्त रिहा किया जाए। साथ ही, वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा की गिरफ्तारी को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की पुरजोर मांग की गई है।

न्यूनतम मजदूरी और सम्मानजनक जीवन पर जोर

ज्ञापन में प्रदेश के श्रमिकों के लिए 1,26,000 रुपये मासिक न्यूनतम मजदूरी घोषित करने और मजदूरों के साथ हो रहे ‘आधुनिक गुलामी’ जैसे व्यवहार को समाप्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार मजदूर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में ये रहे शामिल

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सहाय यादव, राजपाल यादव, जिला अध्यक्ष (मजदूर सभा) नीटू यादव, राष्ट्रीय सचिव (अल्पसंख्यक सभा) मोहम्मद मुकीमुद्दीन कुरैशी, जिला कार्यालय प्रभारी सलमान खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान कुरैशी, राजीव कुमार सविता सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *