रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक की माता के आकस्मिक निधन की खबर मिली। मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के जिला प्रचारक विक्रांत जी की माता कुसमा देवी (54 वर्ष) का रविवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ ब्रेन हेमरेज
परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम कुसमा देवी को गर्मी के कारण तेज बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें आगरा के सिनर्जी प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात्रि करीब 1:00 बजे हाई बीपी के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ ब्रेन हेमरेज
पैतृक गांव दुलारा में हुआ अंतिम संस्कार
रविवार दोपहर को मृतका का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। कुसमा देवी अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े पुत्र विक्रांत जी मैनपुरी में संघ के जिला प्रचारक हैं।
अज
शोक व्यक्त करने पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य लोग (H2)
जिला प्रचारक की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सह प्रांत प्रचारक आनंद जी, सह विभाग संघचालक रामवीर फौजदार, सांसद भाई प्रमोद चाहर और दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल सिंह सहित कई भाजपा और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

