रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा): कस्बे के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब न्यूरो से जुड़ी गंभीर बीमारियों के परामर्श के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किरावली कस्बे के हॉट वाले स्थान (मेन मार्केट) पर प्रत्येक रविवार को प्रसिद्ध न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. राकेश फौजदार (MBBS, MS) अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

निशुल्क परामर्श की सुविधा
डॉ. राकेश फौजदार प्रत्येक रविवार दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। विशेष रूप से गरीब और असहाय महिला व पुरुषों के लिए उन्होंने निशुल्क परामर्श देने का निर्णय लिया है, ताकि धन के अभाव में कोई इलाज से वंचित न रहे।
इन बीमारियों का होगा सफल इलाज:
न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. फौजदार कई गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ हैं, जिनमें शामिल हैं:
- सर दर्द और माइग्रेन
- दिमाग और रीढ़ की हड्डी की चोट
- गर्दन, कंधा और कमर का पुराना दर्द
- लकवा (Paralysis) और ब्रेन हेमरेज
- ब्रेन स्ट्रोक, ट्यूमर और मिर्गी के दौरे
- याददाश्त में कमी जैसी समस्याएं
किरावली कस्बे के मुख्य बाजार में डॉक्टर की उपलब्धता से देहात और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने डॉक्टर की इस पहल का स्वागत किया है।

