• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

तहसील मुख्यालय पर किसानों का हल्लाबोल: चार सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव, 12 मई को होगी निर्णायक वार्ता

ByKarmveer Singh

May 8, 2026
तहसील मुख्यालय पर किसानों का हल्लाबोल: चार सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव, 12 मई को होगी निर्णायक वार्तातहसील मुख्यालय पर किसानों का हल्लाबोल: चार सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव, 12 मई को होगी निर्णायक वार्ता
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा): अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया। जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच ग्रामीणों ने करीब 4 घंटे तक धरना दिया, जिसके बाद उपजिलाधिकारी (SDM) किरावली दिव्या सिंह को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

प्रमुख मांगें जिन पर अड़े ग्रामीण:

  1. जर्जर पुलिया: किरावली-अछनेरा रोड पर स्थित गांव पुरामना की नहर पुलिया की हालत बेहद खराब है। ग्रामीण इसके नवनिर्माण की मांग कर रहे हैं।
  2. देवस्थल मुक्ति: रायभा में नाई, सविता और सैन समाज के देवस्थलों को स्कूल की चारदीवारी से मुक्त कराने की मांग।
  3. जलभराव से निजात: गांव अंगनापुरा बबरोद के खेतों में हो रहे जलभराव को रोकने के लिए नाले की सफाई और उसे अतिक्रमण मुक्त करने की मांग।
  4. मुआवजा: नागर से सहाई नहर रोड के चौड़ीकरण की चपेट में आए किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग।

प्रशासन के साथ हुई वार्ता:

दोपहर 1 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के बाद एसडीएम दिव्या सिंह और तहसीलदार दीपांकर ने किसान नेताओं के साथ वार्ता की।

  • रायभा देवस्थल मामला: इस मुद्दे पर नायब तहसीलदार राजपाल और खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद कल मौके पर पहुंचकर समाधान निकालेंगे।
  • अन्य तीन मांगें: सिंचाई, लोक निर्माण (PWD) और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किसान नेताओं की बैठक 12 मई शाम 4 बजे तहसील कार्यालय में होगी।

चेतावनी: “समाधान नहीं तो 18 मई से उग्र प्रदर्शन”

किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने इन समस्याओं के समाधान में वादाखिलाफी की, तो 18 मई से किसान सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: धरने में मुख्य रूप से धीरज सिकरवार, गंगाराम माहौर, सत्यपाल सिंह जूरैल, मुकेश सविता, बाबूलाल बाल्मीकि, राजीव ठाकुर, सुखपाल सिंह, सुमन सिकरवार, मंजू वर्मा, सरोज देवी, कमलेश, रजनी देवी, सोनू नरवार और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *