आगरा (27 मई 2026): थाना अछनेरा क्षेत्र में गोवंश चोरी की घटना के बाद मुस्तैद पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच बीती रात थाना अछनेरा क्षेत्र के साधन तिराहे पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक शातिर अभियुक्त घायल हुआ है, जबकि उसके दूसरे साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अछनेरा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मुख्य बिंदु (Key Highlights):
- घटना का समय व स्थान: दिनांक 26/27.05.2026 की रात्रि, साधन तिराहा, थाना अछनेरा क्षेत्र।
- पुलिस की कार्रवाई: गोवंश चोरी की वारदात के बाद पुलिस टीम द्वारा इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
- प्रशासनिक एक्शन: कानून व्यवस्था और घटना के मद्देनजर थाना प्रभारी अछनेरा को तत्काल लाइन हाजिर किया गया।
घटना का पूरा विवरण:
बाइट ~ श्री शैलेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गल्ला मंडी की तरफ से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को साधन तिराहे पर रुकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा टोके जाने पर दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर झोंक दिया।
पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मसुरक्षार्थ (Self Defense) जवाबी फायरिंग की। इस क्रास फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दूसरे साथी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
अभियुक्तों की पहचान:
- निजामुद्दीन उर्फ नुईया (पुत्र हुकूमदीन) – पैर में गोली लगने से घायल (उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती)
- रिहान (पुत्र अबरार) – मौके से गिरफ्तार
बरामदगी एवं वैधानिक कार्रवाई:
बरामद सामग्री: गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस की फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया, जिसके द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन (Evidence Collection) किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।https://www.pahujalawacademy.com/section-35-when-police-may-arrest-without-warrant

