• Wed. Jun 3rd, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली के कोरई गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने लगाया जाम; भारी पुलिस बल मौके पर

किरावली के कोरई गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने लगाया जाम; भारी पुलिस बल मौके परकिरावली के कोरई गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने लगाया जाम; भारी पुलिस बल मौके पर
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा): थाना किरावली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोरई में उस समय माहौल गरमा गया, जब किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही किरावली थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह भारी पुलिस बल (फोर्स) के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और समझाया कि चक्काजाम करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

आक्रोशित ग्रामीणों और भीम आर्मी का प्रदर्शन

प्रशासन के आश्वासन के बावजूद, ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना का कड़ा विरोध किया।

ग्रामीणों का आरोप: ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी थी कि इसी स्थान पर कुछ समय पहले भी बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण ही अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने दोबारा इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। ‘बार-बार प्रतिमा क्यों क्षतिग्रस्त हो रही है?’ इसी सवाल को लेकर ग्रामीण भड़क उठे।

पुलिस ने सूझबूझ से खुलवाया जाम

स्थिति की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए एडिशनल डीसीपी (क्राइम) हिमांशु गौरव, एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह और किरावली थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह भारी पुलिस बल (फोर्स) के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार दीपांकर अपनी राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और जनप्रतिक्षिधियों को सूझबूझ से समझाया-बुझाया और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर हाईवे से जाम को हटवाया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और पुलिस अज्ञात दोषियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *