• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मिले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, क्षेत्र के विकास और PDA पर हुई चर्चा

ByKarmveer Singh

Aug 7, 2026
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मिले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, क्षेत्र के विकास और PDA पर हुई चर्चा सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मिले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, क्षेत्र के विकास और PDA पर हुई चर्चा
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया के नेतृत्व में सपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक ढांचे, समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

PDA की सर्वाधिक बैठकों पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

मुलाकात के दौरान चौधरी प्रदीप मुखिया ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया कि फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बैठकें आयोजित की गई हैं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने स्थानीय संगठन के प्रयासों की सराहना की और पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

वरिष्ठ सपा नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ सपा नेता चौधरी दिनेश सोगरवाल, वरिष्ठ नेता ओमवीर सिंह यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी), जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा, एत्मादपुर के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चौहान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी नेताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *