• Mon. Jul 20th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: श्याम सुंदर लोधी बने भाकियू (अमर टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष, लोधी समाज में भारी उत्साह

फतेहपुर सीकरी: श्याम सुंदर लोधी बने भाकियू (अमर टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष, लोधी समाज में भारी उत्साहफतेहपुर सीकरी: श्याम सुंदर लोधी बने भाकियू (अमर टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष, लोधी समाज में भारी उत्साह
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) संगठन को मजबूती देने और किसानों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। भाकियू (अमर टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर लोधी को संगठन का नया जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्याम सुंदर लोधी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर लोधी समाज और किसान समर्थकों में भारी उत्साह व खुशी की लहर दौड़ गई है। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नए जिला उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

“संघर्ष करने से ही निकलता है निष्कर्ष”

मनोनयन पत्र सौंपने के बाद लोधी समाज के गणमान्य लोगों और पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। किसान दिन-प्रतिदिन कर्ज और तंगहाली के कारण आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि किसानों को इस कठिन समय में हिम्मत हारने या जान गंवाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जान गंवाने से कुछ हासिल नहीं होगा; बल्कि एकजुट होकर संघर्ष करने से ही समस्याओं का निष्कर्ष निकलता है।

किसानों के हक के लिए संघर्षरत है संगठन

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) किसानों के कल्याण, खाद-बीज की उपलब्धता, जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसानों के हक के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। संगठन लगातार ग्रामीण स्तर पर पंचायतें करके जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने का काम मुस्तैदी से कर रहा है।

इस अवसर पर ये लोग रहे मौजूद

मनोनयन पत्र सौंपने और स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, रामप्रकाश लवानिया, कुलदीप शर्मा सहित भारी संख्या में लोधी समाज के गणमान्य लोग और किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *