• Mon. Jul 20th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

सीकरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: ‘लपका मुक्त अभियान’ के तहत हिरन मीनार पर टूरिस्टों से ठगी करने वाले 2 लपके गिरफ्तार

सीकरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 'लपका मुक्त अभियान' के तहत हिरन मीनार पर टूरिस्टों से ठगी करने वाले 2 लपके गिरफ्तारसीकरी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 'लपका मुक्त अभियान' के तहत हिरन मीनार पर टूरिस्टों से ठगी करने वाले 2 लपके गिरफ्तार
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। विश्व धरोहर नगरी फतेहपुर सीकरी की छवि को धूमिल करने वाले ‘लपका तंत्र‘ के खिलाफ सीकरी पुलिस ने अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘लपका मुक्त अभियान’ के तहत 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने देशी-विदेशी टूरिस्टों से आस्था और दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले 2 लपकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

हिरन मीनार के नाम पर टूरिस्टों से हो रही थी ठगी

थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कुछ लपके ऐतिहासिक स्मारक देखने आ रहे पर्यटकों को सही रास्ते से भटकाकर दरगाह के पिछले हिस्से स्थित “हिरन मीनार” दिखाने के बहाने ले जा रहे हैं और उनसे मनमाने ढंग से अवैध वसूली कर रहे हैं।

सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर घेराबंदी की और दबिश देकर दो लपकों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद पर्यटकों को पूरे मामले की सच्चाई समझाकर उन्हें सुरक्षित रास्ते से गंतव्य की ओर रवाना कराया। बता दें कि 2 दिन पूर्व भी सीकरी पुलिस ने दो लपकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस का कड़ा संदेश: अब लपका तंत्र के सरगनाओं की बारी

इस कार्रवाई के बाद सीकरी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि विश्व धरोहर स्थल की गरिमा और पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

थाना प्रभारी ने कहा कि चाहे कोई सड़क पर घूमने वाला छोटा लपका हो या फिर पर्दे के पीछे से इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने वाला कोई बड़ा सरगना, सभी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का ‘लपका मुक्त अभियान’ लगातार जारी रहेगा।

पर्यटकों व स्थानीय व्यापारियों ने की पुलिस की सराहना

पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से फतेहपुर सीकरी आने वाले पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। मौके पर मौजूद एक पर्यटक ने कहा कि सीकरी पुलिस की इस सक्रियता के कारण कई बेखबर टूरिस्ट ठगी और उत्पीड़न का शिकार होने से बच जाएंगे।

वहीं, स्थानीय गाइडों और सम्मानित व्यापारियों ने भी सीकरी पुलिस की इस मुहिम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि लपका कल्चर खत्म होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीकरी की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधरेगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

लपकों को दबोचने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार तोमर, उप निरीक्षक (दरोगा) सोम, उप निरीक्षक (दरोगा) विपिन कुमार और मुख्य आरक्षी गौरव मलिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *