प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय
किरावली (आगरा)। किरावली स्थित लक्ष्मी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फतेहपुर सीकरी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का एक भव्य एवं विशाल सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष नागेंद्र गामा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया का किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने 21 किलो की विशाल माला पहनाकर और पटका ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।

बूथ मजबूती और आगामी रणनीतियों पर हुआ मंथन
लक्ष्मी गार्डन में आयोजित इस सम्मेलन में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों से आए बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। मुख्य अतिथि नागेंद्र गामा और जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की असली रीढ़ हैं और उन्हीं के परिश्रम से संगठन को धरातल पर मजबूती मिलती है।

दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

सम्मेलन का कुशल संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तपेश जैन ने किया। इस दौरान फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु एवं जिले के सम्मानित पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया के साथ भूप सिंह इंदौलिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। अंत में सफल आयोजनों के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

