• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली तहसील में गरजा जनाक्रोश: शहीद जितेंद्र सैनी के स्मारक के लिए भूमि न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी

किरावली तहसील में गरजा जनाक्रोश: शहीद जितेंद्र सैनी के स्मारक के लिए भूमि न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनीकिरावली तहसील में गरजा जनाक्रोश: शहीद जितेंद्र सैनी के स्मारक के लिए भूमि न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय

किरावली (आगरा)। सीआरपीएफ (CRPF) के अमर शहीद जितेंद्र कुमार सैनी की स्मृति में स्मारक निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। सोमवार को कांग्रेस किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों और शहीद के परिजनों ने तहसील मुख्यालय पहुँचकर उप-जिलाधिकारी (SDM) किरावली अभिनव पाठक के कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया और प्रशासनिक रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Table of Contents

किरावली तहसील में गरजा जनाक्रोश: शहीद जितेंद्र सैनी के स्मारक के लिए भूमि न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी

“डेढ़ महीने से काट रहे चक्कर, अधिकारी कर रहे गुमराह” — रो पड़े शहीद के भाई

प्रदर्शन के दौरान शहीद जितेंद्र कुमार सैनी के छोटे भाई गोविंद सिंह मीडिया के सामने अपने आँसू नहीं रोक पाए। उन्होंने तहसील प्रशासन, क्षेत्र के लेखपाल और नायब तहसीलदार पर गुमराह करने का सीधा आरोप लगाते हुए कहा:

“मैं अपने शहीद भाई की याद में स्मारक के लिए 4-5 बिस्सा जमीन आवंटन हेतु पिछले डेढ़ महीने से एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहा हूँ। 6 से 7 बार ज्ञापन दे चुका हूँ, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। शहादत के समय अधिकारियों और नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब सब अपनी बात से मुकर रहे हैं।”

किरावली तहसील में गरजा जनाक्रोश: शहीद जितेंद्र सैनी के स्मारक के लिए भूमि न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी
सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप

प्रशासन की इस बेरुखी और उपेक्षा से आहत गोविंद सिंह ने अत्यंत भावुक और कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि घर में वृद्ध पिता, शहीद भाई की पत्नी और छोटे-छोटे मासूम बच्चे न्याय की उम्मीद में तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा:

“मुझे देश की इस व्यवस्था पर शर्म आती है जहाँ एक शहीद के सम्मान में ज़मीन का एक छोटा सा टुकड़ा तक नहीं दिया जा रहा। अगर शासन-प्रशासन ने जल्द भूमि आवंटित नहीं की, तो मैं अपने पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या (आत्मदाह) करने को मजबूर हो जाऊँगा।”

किरावली तहसील में गरजा जनाक्रोश: शहीद जितेंद्र सैनी के स्मारक के लिए भूमि न मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन, आत्मदाह की चेतावनी
‘शहीदों का सम्मान करो’ के गगनभेदी नारों से गूँजा तहसील परिसर

कांग्रेस किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर, जो इस लड़ाई में प्रथम दिन से शहीद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, उनके नेतृत्व में ग्रामीणों ने शहीद के चित्रों वाला बैनर लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा तहसील परिसर “इंकलाब जिंदाबाद”, “शहीदों का सम्मान करो” और “शहीदों का अपमान बंद करो” जैसे नारों से थर्रा उठा।

ग्रामीणों और किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही स्मारक के लिए भूमि का सीमांकन कर आवंटन नहीं किया गया, तो यह आंदोलन तहसील स्तर से निकलकर जिला मुख्यालय तक एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *