• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

फतेहपुर सीकरी: विधायक चौधरी बाबूलाल ने ग्राम जौताना से मंडी मिर्जा खां मार्ग का किया शिलान्यास, ₹39 लाख की लागत से बनेगी 500 मीटर सड़क

फतेहपुर सीकरी: विधायक चौधरी बाबूलाल ने ग्राम जौताना से मंडी मिर्जा खां मार्ग का किया शिलान्यास, ₹39 लाख की लागत से बनेगी 500 मीटर सड़कफतेहपुर सीकरी: विधायक चौधरी बाबूलाल ने ग्राम जौताना से मंडी मिर्जा खां मार्ग का किया शिलान्यास, ₹39 लाख की लागत से बनेगी 500 मीटर सड़क
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने शुक्रवार को ग्राम जौताना में एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम जौताना से मंडी मिर्जा खां तक 500 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण ₹39 लाख की लागत से कराया जाएगा।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर

ग्राम जौताना से मंडी मिर्जा खां मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रीय जनता एवं ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। सड़क के अभाव में लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शिलान्यास के अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्रीय जनता और किसानों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।

समारोह में ये वरिष्ठ नेता, प्रधान और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • वरिष्ठ नेता व प्रतिनिधि: डॉ. रामेश्वर चौधरी (विधायक प्रतिनिधि), घूरेलाल आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा, हरदयाल सिंह एडवोकेट, हाकिम डायरेक्टर।
  • प्रधान एवं पूर्व प्रधानगण: रूप सिंह प्रधान (ग्राम जौताना), पप्पू प्रधान, दुर्ग सिंह प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, गजेंद्र प्रधान (डाबर), सुनील प्रधान (पाली), लाखन सिंह (पूर्व प्रधान पाली), डब्बू प्रधान (भड़कोल), यादराम प्रधान (मंडी मिर्जा खां), अजीत प्रधान (सिरौली)।
  • अन्य गणमान्य लोग: रमन चौधरी, हरिओम सिंह, चोब सिंह, मुन्ना चौधरी, प्रेम सिंह बघेल, राजेंद्र सरपंच (उत्तु), रामेश्वर कुशवाहा (नगला सोमनाथ), बंटी सामरा, दलवीर चौमा, सतीश घी, सत्यवीर चौमा, दशरथ पाली, मोहन सिंह (ओलेंडा), पप्पू सिसोदिया (सांथा) सहित ग्रामीण और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *