• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

आगरा में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: काउंटर इंटेलिजेंस और खंदौली पुलिस ने पकड़ा ₹45 लाख का ट्रक, बिहार भेजी जा रही थी खेप

आगरा में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: काउंटर इंटेलिजेंस और खंदौली पुलिस ने पकड़ा ₹45 लाख का ट्रक, बिहार भेजी जा रही थी खेपआगरा में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: काउंटर इंटेलिजेंस और खंदौली पुलिस ने पकड़ा ₹45 लाख का ट्रक, बिहार भेजी जा रही थी खेप
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना खंदौली पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हरियाणा और पंजाब मार्का की अवैध शराब की एक बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 45 लाख रुपये मूल्य की 310 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

खंदौली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा ट्रक, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पूर्व में पकड़ी गई अवैध शराब के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की सघनता से जांच की जा रही थी। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस टीम को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। इन सुरागों के आधार पर टीम ने थाना खंदौली क्षेत्र में रणनीतिक रूप से घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान शराब से लदे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। मौके से शराब की तस्करी कर रहे आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो राजस्थान का रहने वाला है।

मध्य प्रदेश का वाहन, बिहार में होनी थी डिलीवरी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस ट्रक में शराब ले जाई जा रही थी, वह मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। तस्करों का नेटवर्क इस अवैध शराब की बड़ी खेप को बिहार के समस्तीपुर भेजने की फिराक में था, जहां पूर्ण शराबबंदी लागू है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

डीसीपी वेस्ट आदित्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी मनीष कुमार से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि इस अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और मुख्य सरगनाओं का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *