• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

खाकी हुई दागदार: अछनेरा में नाबालिग से अश्लीलता के आरोप में सिपाही पर FIR, 13 दिन बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर हुई कार्रवाई

खाकी हुई दागदार: अछनेरा में नाबालिग से अश्लीलता के आरोप में सिपाही पर FIR, 13 दिन बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर हुई कार्रवाईखाकी हुई दागदार: अछनेरा में नाबालिग से अश्लीलता के आरोप में सिपाही पर FIR, 13 दिन बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर हुई कार्रवाई
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

अछनेरा (आगरा):

जिस खाकी पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर एक नाबालिग किशोरी से अश्लीलता और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। थाना अछनेरा क्षेत्र में डायल-112 पीआरबी पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ घर में घुसकर किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में बृहस्पतिवार (13 अगस्त) को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

31 जुलाई को घर में अकेला पाकर की अश्लीलता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 जुलाई की है। पीड़ित किशोरी और आरोपी सिपाही पुलिस चौकी के सामने स्थित एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि 31 जुलाई को सिपाही किशोरी के कमरे में घुस गया और उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी सिपाही मौके से भाग निकला। पीड़िता ने इसके बाद अपनी मां और चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी।

13 दिनों तक टालमटोल और समझौते का दबाव

पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने अछनेरा थाने से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन 13 दिनों तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन पर मामले को दबाने और समझौते का दबाव भी बनाया गया। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी सिपाही को पूर्व में ही ड्यूटी से हटा दिया गया था।

DM व पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मुकदमा

इंसाफ की तलाश में जब पीड़िता की मां बुधवार को जिलाधिकारी (DM) आगरा और तत्पश्चात पुलिस आयुक्त के समक्ष पहुंचीं और पूरे मामले की आपबीती बताई, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। पुलिस आयुक्त के कड़े निर्देश के बाद अछनेरा पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मामले में एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *