• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की अपार भीड़: RM ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने संभाली कमान, निःशुल्क सुरक्षित यात्रा पाकर यात्रियों ने सीएम योगी का जताया आभार

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की अपार भीड़: RM ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने संभाली कमान, निःशुल्क सुरक्षित यात्रा पाकर यात्रियों ने सीएम योगी का जताया आभाररक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की अपार भीड़: RM ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने संभाली कमान, निःशुल्क सुरक्षित यात्रा पाकर यात्रियों ने सीएम योगी का जताया आभार
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा (29 अगस्त 2026):

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं और बहनों को दी गई निःशुल्क बस यात्रा की सौगात से मुसाफिरों के चेहरे खिल उठे। आगरा जनपद में त्योहार पर बहनों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में उमड़ी महिलाओं की अपार भीड़
आगरा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने स्वयं धरातल पर उतरकर मोर्चा संभाला और चारों स्थानीय बस स्टेशनों (ईदगाह, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल/ISBT, बिजलीघर, फोर्ट) का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ईदगाह बस स्टेशन: 70 वर्षीय बुजुर्ग माताजी व मातृशक्ति ने की सराहना

ईदगाह बस स्टेशन (Idgah Bus Station) पर पीतलनगरी डिपो की आगरा से मुरादाबाद जा रही वातानुकूलित (AC) बस संख्या (UP 78 FN 8633) में सफर कर रहीं महिला यात्रियों ने सरकारी सुविधा की जमकर तारीफ की। बस में सवार 70 वर्ष की बुजुर्ग माताजी एवं अन्य महिलाओं ने रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं परिवहन निगम विभाग की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य पिकिंग पॉइंट्स पर मुस्तैद रहे कर्मचारी, लगातार बसों को रुकवा कर बैठाया

क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शहर के अंदरूनी बस स्टेशनों के साथ-साथ बाहरी बस स्टेशनों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया, ताकि बहनों और यात्रियों को सकुशल एवं सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा जा सके।

मार्ग में यात्रियों की सहूलियत के लिए विभिन्न मुख्य पिकिंग पॉइंट्स पर परिवहन निगम के अधिकारियों व कार्मिकों की विशेष तैनाती की गई थी। इन कर्मचारियों ने सड़कों पर खड़ी बसों को रुकवाकर यात्रियों को सुरक्षित रूप से बसों में चढ़वाया।

अब यातायात पूरी तरह सामान्य

परिवहन निगम के मुस्तैद प्रबंधन के चलते यात्रियों को कहीं भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी है कि रक्षाबंधन के उपरांत अब शहर और हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह क्लीयर व सामान्य हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *