• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की बड़ी पहल: आगरा ग्रामीण की सड़कों का होगा कायाकल्प, मंडी परिषद ने दी करोड़ों की मंजूरी

ByKarmveer Singh

Apr 22, 2026
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की बड़ी पहल: आगरा ग्रामीण की सड़कों का होगा कायाकल्प, मंडी परिषद ने दी करोड़ों की मंजूरीकैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की बड़ी पहल: आगरा ग्रामीण की सड़कों का होगा कायाकल्प, मंडी परिषद ने दी करोड़ों की मंजूरी
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

आगरा: आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक बेबी रानी मौर्य के प्रयासों से क्षेत्र की कई जर्जर सड़कों की किस्मत बदलने वाली है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंत्री जी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सड़कों के नवनिर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है।

इन प्रमुख मार्गों का होगा निर्माण:

स्वीकृति मिलने के बाद अब इन रास्तों पर काम जल्द शुरू होगा:

  • आगरा-फतेहपुर सीकरी मार्ग से नगला बसुआ होते हुए मिर्जापुर तक।
  • गंगरौआ से ग्राम बजेहरा तक का मार्ग।
  • सिरोली से जारूआ कटरा तक विस्तारित मार्ग।
  • नगला सांवला से राजकीय पॉलिटेक्निक तक की सड़क।
  • आगरा-शमशाबाद मार्ग से ग्राम बजहेरा और नगला भालरा से गढ़सानी तक के मार्ग।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इन सड़कों के बनने से न केवल ग्रामीणों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए शहर से संपर्क भी आसान हो जाएगा। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।

जनता में खुशी की लहर

लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने इस फैसले का स्वागत किया है। सड़कों के सुधारीकरण से किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में भी बड़ी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *