• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

सांसद राजकुमार चाहर ने ‘सेवा तीर्थ’ पर सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ByKarmveer Singh

Apr 23, 2026
सांसद राजकुमार चाहर ने 'सेवा तीर्थ' पर सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशसांसद राजकुमार चाहर ने 'सेवा तीर्थ' पर सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा): फतेहपुर सीकरी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बुधवार को किरावली में जनसुनवाई कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। तहसील के सामने स्थित सांसद कार्यालय ‘सेवा तीर्थ नागरिक देवो भवः’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

मौके पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। पानी, बिजली, सड़क और राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके से ही संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता

सांसद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन को जवाबदेह बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी गरीब या असहाय नागरिक को अपने जायज काम के लिए भटकना न पड़े।

क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद के साथ गुड्डू चाहर, विश्वजीत सिंह, विनोद अग्रवाल, भूप सिंह इन्दोलिया, भगत प्रधान, सतेंद्र यादव, पिंकी सरपंच, डॉ. नेम सिंह, घंसु सरपंच, डोरीलाल, राजू लवानिया, राजीव जैन, धारा सिंह, जितेंद्र प्रधान और पवन इन्दोलिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *