• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

बेटियों ने बढ़ाया मान: 92% अंकों के साथ खुशबू बनीं कॉलेज टॉपर, कराही में मेधावियों का भव्य सम्मान

ByKarmveer Singh

Apr 28, 2026
चौधरी राम प्रसाद देवीराम स्कूल की खुशबू ने 92% अंकों के साथ लहराया परचमचौधरी राम प्रसाद देवीराम स्कूल की खुशबू ने 92% अंकों के साथ लहराया परचम
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। ब्लॉक क्षेत्र के चौधरी राम प्रसाद देवीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, कराही की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान कॉलेज की टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

92% अंकों के साथ खुशबू बनीं कॉलेज टॉपर
शानदार रहा परीक्षा परिणाम

विद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी (निवासी डडूकरा) ने कक्षा 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल के साथ-साथ उनके गांव का नाम भी रोशन किया है। खुशबू के अलावा प्रिया कुमारी ने 85 प्रतिशत और नंदनी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

प्रबंधक ने थपथपाई पीठ

सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र चौधरी ने छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मानसिंह, शैलेन्द्र चौधरी, देवेंद्र बघेल, हंबीर, रेनू, काजल, सीमा, निक्की और पूजा आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *