• Fri. May 8th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली के मौनी बाबा धाम मंदिर का होगा कायाकल्प: विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से सुन्दरीकरण को मिली मंजूरी

ByKarmveer Singh

Apr 29, 2026
किरावली के मौनी बाबा धाम मंदिर का होगा कायाकल्प: विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से सुन्दरीकरण को मिली मंजूरीकिरावली के मौनी बाबा धाम मंदिर का होगा कायाकल्प: विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से सुन्दरीकरण को मिली मंजूरी
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ


किरावली (आगरा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के कस्बा किरावली में स्थित प्राचीन श्री श्री 1008 परमहंस संत मौनी बाबा आश्रम (मन्दिर) के दिन अब बहुरने वाले हैं। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के विशेष प्रयासों के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार और संपूर्ण सुन्दरीकरण के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल योजना के तहत होगा विकास

विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्रीय जनता की आस्था को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर मंदिर के विकास की मांग की थी। सरकार ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ‘मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल योजना’ के अंतर्गत मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बजट और अनुमति प्रदान की है।

इस योजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।

मंदिर कमेटी ने दी एनओसी (NOC)

मंदिर के सुन्दरीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महंत दयालदास महाराज एवं मंदिर कमेटी ने पर्यटन विभाग को अपना अनापत्ति पत्र (NOC) सौंप दिया है। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर की अपनी भूमि पर होने वाले इस निर्माण कार्य में उनकी पूरी सहमति है और उन्हें इस विकास कार्य से कोई आपत्ति नहीं है।

जल्द होगा कार्य का शुभारंभ

विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंदिर परिसर में विकास कार्यों का शुभारंभ जल्द ही विधायक चौधरी बाबूलाल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस खबर के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे: मंदिर समिति के अनापत्ति पत्र (NOC) सौंपने और इस महत्वपूर्ण निर्णय के दौरान महंत दयालदास महाराज, फौरन सिंह इंदौलिया, घूरेलाल आर्य, थानानंद महाराज, विरय सिंह, गजराज सिंह, राजवीर सिंह, परमेश्वर सिंह एवं समस्त मंदिर समिति के सदस्य व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *