रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी। विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नया विस्तार देते हुए ग्राम जनूथा में एक महत्वपूर्ण सड़क और लघु सेतु (पुल) परियोजना का शुभारंभ हो गया है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया 01 करोड़ 90 लाख की परियोजना का भूमि पूजन
रविवार को विकास खंड अछनेरा के ग्राम जनूथा में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित होने वाले लघु सेतु और अतिरिक्त पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया गया। विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस कार्य की आधारशिला रखी। इस पूरी परियोजना की लागत 01 करोड़ 90 लाख रुपए है, जो जनूथा पुल से रायभा-जनूथा मार्ग तक के संपर्क को जोड़ेगी।

जनता को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल बोले- “नहीं रुकेंगे विकास कार्य”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि फतेहपुर सीकरी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकासकार्यों का पहिया अनवरत घूमता रहेगा और जो भी कार्य अभी अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।
विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी और प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
शिलान्यास समारोह के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने भी जनता का आभार जताया। इस दौरान महाराज सिंह (प्रमुख), पवन बघेल (अध्यक्ष प्रधान संगठन), विशम्भर लोधी (प्रधान), चीकू प्रधान, रमन बघेल, कोसलेंद्र सिंह सिकरवार, जीतू चौधरी और गोपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पुल के निर्माण की शुरुआत होने पर विधायक का जोरदार स्वागत और धन्यवाद किया।

