रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
आगरा में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे प्रदीप कुमार, मनोनयन पर समर्थकों में भारी उत्साह
आगरा। भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत संगठन का विस्तार करते हुए आगरा जनपद में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगरा के अभैदोपुरा निवासी प्रदीप कुमार (पुत्र श्री रघुनाथ सिंह), जिन्हें क्षेत्र में लोग प्रदीप मुखिया के नाम से भी जानते हैं, को जिला अध्यक्ष आगरा के पद पर मनोनीत किया गया है।
31 मई 2026 को जारी किए गए आधिकारिक मनोनयन प्रमाण-पत्र के अनुसार, प्रदीप कुमार को यह जिम्मेदारी संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए दी गई है।

जाति-धर्म से ऊपर उठकर करेंगे किसानों का हित
संगठन की ओर से जारी पत्र में उम्मीद जताई गई है कि नए जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से आगरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
बधाइयों का लगा तांता
प्रदीप मुखिया को आगरा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के किसानों, स्थानीय नेताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर उनके निवास स्थान तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का कहना है कि प्रदीप मुखिया हमेशा से ही किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं, और अब जिला अध्यक्ष बनने के बाद वे किसानों की आवाज को प्रशासनिक स्तर पर और मजबूती से उठा सकेंगे।

