रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा), 27 जून। बिहार में हाल ही में हुए एक कथित फर्जी एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के मामले को लेकर देश भर के किसान संगठनों में गहरा आक्रोश और एकजुटता देखी जा रही है। इसी कड़ी में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के बैनर तले शनिवार शाम 6:30 बजे कस्बा किरावली में एक विशाल और शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में दर्जनों किसानों, स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लेकर ‘भरत तिवारी अमर रहे’ के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता प्रकट की।

मुख्य बाजार से चौधरी चरण सिंह प्रतिमा तक निकाला गया मार्च
यह कैंडल मार्च पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से कस्बा किरावली के मुख्य मार्केट चौराहे से शुरू हुआ। इसके बाद गगनभेदी नारों के बीच यह मार्च किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा तक निकाला गया। मार्च का कुशल नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, जिला उपाध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी और जिला प्रवक्ता राजकुमार इंदौलिया ने संयुक्त रूप से किया। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने भी इस शांतिपूर्ण मार्च की सराहना की और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दोषियों को मिले सख्त सजा, हम पीड़ित परिवार के साथ: चौधरी प्रदीप मुखिया
कैंडल मार्च के समापन पर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने संगठन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा:
“बिहार में भरत तिवारी के साथ जो हुआ, वह बेहद दुखद है। देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा भरोसा है। हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच हो और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। खाकी की गरिमा बनी रहनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष के साथ ऐसा अन्याय न हो। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय मिलने तक संगठन नैतिक रूप से उनके लिए संघर्षरत रहेगा।”
मार्च में ये लोग रहे मुख्य रूप से मौजूद:
इस शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया, जिला उपाध्यक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, दिनेश शर्मा, मुंशी पंडित, विजय सिंह बघेल, बदन सिंह प्रधान, रामहेत बघेल (सुखी बाबा), तेजवीर सिंह, हेम सिंह प्रधान, मुकेश उपाध्याय, रामप्रकाश लवानिया, मोंटू दादा एडवोकट, सौरभ शर्मा, यीशु प्रजापति, दिगंबर उर्फ डिगो, कान्हा शर्मा, निशांत इंदौलिया, उधम सिंह इंदौलिया, सुलेमान अहमद और मुख्तियार खान सहित भारी संख्या में किसान, क्षेत्र के युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह प्रेस नोट जिला प्रवक्ता राजकुमार इंदौलिया द्वारा जारी किया गया।

