प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा):
15 अगस्त 2026 को किरावली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही भव्य, हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण, मेधावी सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राम खिलाड़ी इंटर कॉलेज में प्रो. संजीव चौधरी ने किया ध्वजारोहण
राम खिलाड़ी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पुत्र प्रोफेसर संजीव चौधरी रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक सुखबीर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का साफा, पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित
नेमीचंद एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक भूप सिंह इंदौलिया एवं श्रीमती रश्मि देवी ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और भाषण के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों (युवांक, कृष्णा, लव, तरुण, सनी, पालेंद्र, मोहित, गौरव, भावना, देवराज, हर्षित, यश, अंश, पलक, कामिनी, साक्षी, वंश, दिव्यांशी आदि) और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।
प्रबंधक भूप सिंह इंदौलिया और प्रधानाचार्य हरी कांत शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजू वर्मा ने किया।

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज (अभेदोपुरा) में गरिमामयी आयोजन
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज अभेदोपुरा (किरावली) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद चाहर उपस्थित रहे। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया, मंडल अध्यक्ष पिंकी उर्फ तेजसिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद शास्त्री, पवन इंदौलिया, हरि सिंह सूबेदार, गुट्टू उर्फ संतोष, रूपेश कुमार और मुकेश पहलवान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रबंधक दीवान सिंह इंदौलिया एवं प्रधानाचार्य हेमंत उपाध्याय ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच संचालन प्रधानाचार्य हेमंत उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

