• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

नगर पंचायत किरावली में चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया और सभासदों ने किया ध्वजारोहण, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नगर पंचायत किरावली में चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया और सभासदों ने किया ध्वजारोहण, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसनगर पंचायत किरावली में चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया और सभासदों ने किया ध्वजारोहण, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

किरावली (आगरा):

नगर पंचायत किरावली परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने नगर पंचायत के सभासदों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।

गणमान्य नागरिकों और सभासदों की रही उपस्थिति

समारोह के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत कर्मचारियों और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए नगर के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभासद एवं सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से:

  • गणमान्य व्यक्ति: : गीतम सभासद, विनोद सभासद, बेताल सभासद, प्रमोद सभासद, लच्छो सभासद, शहीदो सभासद, जगदीश मित्तल सभासद , प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, गुलाबो देवी, रिहाना बेगम, पवन इंदौलिया,लाल बहादुर सभासद , फौरन सिंह, पप्पू लंबरदार, दुर्गा नेता, तारा इंदौलिया, नरेश बिट्टू, आर के इंदौलिया सहित कई सम्मानित नागरिक और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *