• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़का आक्रोश: किरावली में फूंका पुतला, सपा अध्यक्ष पर जमकर बरसे RLD कार्यकर्ताअखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़का आक्रोश: किरावली में फूंका पुतला, सपा अध्यक्ष पर जमकर बरसे RLD कार्यकर्ता
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

रिपोर्टर कृष्ण मुरारी उपाध्याय

फतेहपुर सीकरी/किरावली (आगरा):

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और चौधरी जयंत सिंह पर की गई चवन्नी को रुपया बना दिया” वाली टिप्पणी को लेकर राजनीतिक घमासान चरम पर पहुंच गया है। इस विवादित बयान के विरोध में सोमवार को विधानसभा फतेहपुर सीकरी के किरावली मुख्य चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

किरावली चौराहे पर उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन

सपा अध्यक्ष के बयान से आक्रोशित रालोद कार्यकर्ता किरावली के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि जयंत चौधरी और आरएलडी के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग समूचे किसान समाज और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की महान राजनीतिक विरासत का अपमान है।

RLD ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर का तीखा हमला

मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रालोद के ब्रज क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने अखिलेश यादव के बयान की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा:

“अखिलेश यादव का बयान बेहद निंदनीय और अशोभनीय है। वह शायद इतिहास भूल गए हैं कि उनके पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने देश के महान किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की उंगली पकड़कर राजनीति में चलना सीखा था। आज वही लोग अहंकार में आकर हमारे नेता को ‘चवन्नी से रुपया बनाने’ की बात कर रहे हैं। ऐसी टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से राकेश चौधरी (जिला संयोजक), संतोष चाहर (जिला महासचिव), राजेंद्र सिगरवाल (वरिष्ठ RLD नेता), भूपेंद्र इंदौलिया, गंगाराम माहौर, पुष्पेन्द्र चाहर, सुरेन्द्र चाहर, सचिन चाहर, तिरलोकी चाहर, शिवा सहित सैकड़ों की संख्या में रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *