प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा):
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में पूरी निष्ठा से जुटे निर्वाचन कर्मचारियों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को तेज कराने के लिए निर्वाचन कर्मचारी वेलफेयर समिति (उ.प्र.) के पदाधिकारियों ने पहल की है। समिति के जिला महामंत्री लोकेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने किरावली तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ (BLO) और सुपरवाइजरों के खातों में शीघ्र धनराशि ट्रांसफर करने की मांग की।

6000 रुपये विशेष मानदेय व मासिक मानदेय भुगतान की मांग
तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर (SIR) कार्य को ससमय और सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए 6,000 रुपये की विशेष मानदेय राशि हेतु ग्रांट जनपद स्तर पर जारी की जा चुकी है। इसके अलावा कर्मचारियों के अवशेष मासिक मानदेय का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। समिति ने मांग की कि इस पूरी मानदेय राशि को जल्द से जल्द कर्मचारियों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाए।

तहसीलदार का आश्वासन: 2 से 4 दिन में होगा भुगतान
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद तहसीलदार किरावली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि निर्वाचन कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और आगामी 2 से 4 दिनों के भीतर सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों के खातों में मानदेय की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री लोकेंद्र कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष दुर्गेश लवानिया, ललित मोहन मुदगल, अजीत सिंह, मनोज कुंतल, ओमवीर सिंह, कोमल सिंह सहित अन्य बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

