प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा):
अनार देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
विद्या भारती विद्यालय अनार देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरावली में नगर पंचायत किरावली की चेयरमैन श्रीमती प्रवीना सिंह द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण चेयरमैन प्रतिनिधि श्री अभिजीत सिंह इंदौलिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

अनार देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। अध्यक्षता करते हुए श्री दुर्ग सिंह नेता जी ने कहा कि विद्यालय में वाटर कूलर लगवाना चेयरमैन साहिबा का बहुत ही नेक कार्य है। उनके द्वारा पूरे किरावली नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सिंह तथा आभार सभासद रामनरेश इंदौलिया ने व्यक्त किया।
अनार देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में वाटर कूलर का हुआ लोकार्पण
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि श्री अभिजीत सिंह इंदौलिया, श्री दुर्ग सिंह नेता जी, चंद्रपाल सिंह, सभासद रामनरेश इंदौलिया, मनोनीत सभासद पवन इंदौलिया, सभासद गुलाबो देवी, सभासद रिहाना बेगम, सभासद गीतम सिंह, सभासद लाल बहादुर, सभासद विनोद कुमार, दुर्गा नेता जी, प्रबंधक राजवीर सिंह इंदौलिया, आर के इंदौलिया, गंगा राम माहौर, सुंदर लाल बंसल, कमलेश कुमार गोयल, गोर्धन प्रसाद सिंघल, श्याम हरि शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
किरावली नगर पंचायत में लगातार हो रहे हैं ऐतिहासिक विकास कार्य।”

