• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अछनेरा: बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी! जंगला काटकर दानपेटी उठा ले गए बेखौफ चोर, घटना CCTV में कैद

अछनेरा: बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी! जंगला काटकर दानपेटी उठा ले गए बेखौफ चोर, घटना CCTV में कैदअछनेरा: बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी! जंगला काटकर दानपेटी उठा ले गए बेखौफ चोर, घटना CCTV में कैद
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

अछनेरा (आगरा):

अछनेरा-फरह मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बुर्जा वाले हनुमान मंदिर में बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पीछे लगा लोहे का जंगला काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के कैश से भरी दानपेटी ही समेट कर उठा ले गए।

चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच-पड़ताल में जुट गई है।

3 महीने की चढ़ौती का कैश ले उड़े चोर, खेत में मिली खाली दानपेटी

बताया जा रहा है कि मंदिर की दानपेटी में पिछले करीब 3 महीनों से भक्तों द्वारा चढ़ाया गया कैश एकत्र था, जिसकी अनुमानित रकम लाखों में बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर दानपेटी को उठाकर मंदिर के पीछे स्थित एक खेत में ले गए, जहाँ से सारा कैश निकालकर खाली दानपेटी को वहीं फेंककर फरार हो गए।

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

सुबह जब मंदिर के सेवादारों और ग्रामीणों ने लोहे का जंगला टूटा और दानपेटी गायब देखी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और खेत से खाली दानपेटी बरामद की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने और चोरी हुई सटीक रकम का आकलन करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *