• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

टीकरी में लगी भव्य जनचौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, विधायक चौधरी बाबूलाल व विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी रहे मौजूद

टीकरी में लगी भव्य जनचौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, विधायक चौधरी बाबूलाल व विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी रहे मौजूदटीकरी में लगी भव्य जनचौपाल: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, विधायक चौधरी बाबूलाल व विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी रहे मौजूद
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

किरावली/सीकरी (आगरा):

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के ग्राम टीकरी में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए एक विशाल जनचौपाल का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।

मौके पर मौजूद रहे सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी

ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए चौपाल में राजस्व टीम, विद्युत विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी दल-बल के साथ उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा दिया गया।

जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता: विधायक चौधरी बाबूलाल

जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा:

“जनता की समस्याओं का पारदर्शी समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों और शिकायतों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य से जनचौपाल के माध्यम से अधिकारियों को सीधे जनता के बीच लाया जा रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।”

ये प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

जनचौपाल में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख उदय सिंह चाहर, ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, सरपंच देवेंद्र सिंह भगोर, रामेश्वर पंडित, अमित चाहर, छिद्दा बाबा, गुड्डू चाहर, प्रधान केशव सिंह चाहर, डॉ. शिवराज सिंह, मास्टर रामवीर सिंह चाहर, प्रधान बहादुर सिंह कुशवाह, तुहीराम चाहर, डॉ. लक्ष्मन सिंह चाहर, प्रधान विजय सिंह चाहर, गायक महावीर सिंह चाहर, उदय सिसोदिया, लोधी महासभा आगरा के जिलाध्यक्ष व प्रधान राजेंद्र सिंह लोधी, प्रधान भारत सिंह लोधी, प्रधान राजकुमार लोधी, दूरा के प्रधान मुकेश सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *