प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ
किरावली (आगरा):
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को किरावली तहसील के पास स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक में किरावली, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा और अकोला क्षेत्र के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उत्पीड़न से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।
किरावली में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक
फतेहपुर सीकरी में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों पर जताया विरोध
बैठक में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में दो पत्रकारों के खिलाफ पुलिस द्वारा बिना समुचित जांच और बिना किसी ठोस साक्ष्य के मुकदमा दर्ज किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। उपस्थित पत्रकारों ने पुलिस की इस एकतरफा कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया और मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विषम परिस्थितियों में जनसमस्याएं उठाने वाले पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किरावली में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक
कलम की ताकत पहचानें पत्रकार, एकजुटता ही हमारी शक्ति: श्यामसुंदर पाराशर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजस्थान सह प्रभारी श्यामसुंदर पाराशर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा:
“पत्रकारों को अपनी कलम की ताकत पहचाननी होगी। पत्रकारिता समाज का दर्पण और जनता की आवाज बुलंद करने का सबसे सशक्त माध्यम है। पत्रकारों को आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी जायज मांगों और समस्याओं को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखना चाहिए।”
पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, शासन तक जाएगा मामला: डॉ. विष्णु सिकरवार
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. विष्णु सिकरवार ने कड़े शब्दों में कहा:
“निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। पत्रकारों की आवाज दबाने का हर प्रयास विफल किया जाएगा। यदि जनहित के मुद्दे उठाने वाले पत्रकारों पर झूठे मुकदमे लादे जाएंगे, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। संबंधित पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली से शासन और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।”

ये प्रमुख पत्रकार व पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश सविता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। संचालन जिला महामंत्री प्रमेंद्र फौजदार ने किया।
इस अवसर पर कमल बिहार मुखिया, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह छौंकर, शिवम सिकरवार, प्रमोद पाठक, चौब सिंह सक्सेना, सोनवीर सिंह, भोज कुमार फौजी, अमित चाहर, ब्यूरो चीफ कर्मवीर सिंह, राजकुमार इंदौलिया, नीरज शुक्ला, देवेश शर्मा, शीलेंद्र गौतम, गोविंद शर्मा, हरिओम रावत, जितेंद ठाकुर, सहदेव शर्मा, अजय सिंह, रवि चौधरी, दिलशाद समीर, ज्ञानू चौधरी, शोएब सिद्दीकी, राहुल आमीन, अली कुरैशी सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व पत्रकार उपस्थित रहे।

