रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
फतेहपुर सीकरी (आगरा):
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के विकास खंड फतेहपुर सीकरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कराही में विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। क्षेत्र के विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल का विधिवत लोकार्पण किया गया। नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल से क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।

लोकार्पण के बाद लगी जनचौपाल, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत आयोजित जनचौपाल में विधायक चौधरी बाबूलाल और विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने चौपाल में मौजूद संबंधित प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में ये प्रमुख जन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, सर्वश्री बनय सिंह, शिशु प्रधान (कराही), लाखन प्रधान (महदऊ), लाखन प्रधान (पाली), भूदेव प्रमुख प्रधान (चुरियारी), इंजीनियर छतर नेताजी (गोठरा), डब्बू प्रधान (भड़कोल), राजकुमार लोधी प्रधान (पतसाल), राजेश कुशवाह प्रधान (मंडी गुड़), भारत सिंह लोधी प्रधान (सीकरी हिस्सा चार), मनीष प्रधान (बदरौली), राहुल बघेल प्रधान (चौमा शाहपुर), शिवदत्त नेता (मंडी गुड़), सुनील प्रधान (पाली), मनीष ADO, वेद प्रकाश (सचिव), चट्टू जी (भड़कोल), भीम ठाकुर (दौलताबाद), जितेंद्र सिंह (चौमा शाहपुर), जयपाल सिंह प्रधान (जाजऊ), राजेंद्र चाहर प्रधान (मलिकपुर), भारत सिंह जी (घिलोय), गुड्डा फौजी सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

