• Tue. Jul 7th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

किरावली: नेशनल हाईवे पर लड़ते-लड़ते ट्रक के आगे आया नंदी, गंभीर रूप से घायल; नगर पंचायत और पुलिस ने तत्परता से कराया उपचारकिरावली: नेशनल हाईवे पर लड़ते-लड़ते ट्रक के आगे आया नंदी, गंभीर रूप से घायल; नगर पंचायत और पुलिस ने तत्परता से कराया उपचार
Spread the love

रिपोर्ट: प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

किरावली। नेशनल हाईवे पर आवारा गोवंशों का आतंक और उनके साथ होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला किरावली में नेशनल हाईवे से सामने आया, जहां आपस में लड़ते-लड़ते एक नंदी अचानक तेज रफ्तार ट्रक के आगे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल गोवंश को इलाज के लिए भिजवाया।

क्या है पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किरावली में नेशनल हाईवे पर दो नंदी (गोवंश) आपस में बुरी तरह लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते अचानक उनमें से एक नंदी सड़क के बीचों-बीच आ गया और सामने से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदी हाईवे पर ही गिरकर तड़पने लगा और बुरी तरह जख्मी हो गया।

राहगीरों ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि

हादसे को देख मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया और थाना किरावली को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह अपनी टीम के साथ पूरी तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल नगर पंचायत की कैटल कैचर (गोवंश वाहन) को मौके पर रवाना किया।

इलाज के लिए भेजा गया भरतपुर

घायल नंदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत रेस्क्यू किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि और पुलिस बल के सहयोग से घायल गोवंश को नगर पंचायत की कैटल कैचर के जरिए तत्काल उचित उपचार हेतु चिकसाना, भरतपुर भेजा गया, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

मौके पर मौजूद रहे ये लोग

रेस्क्यू ऑपरेशन और इस सेवा कार्य के दौरान मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

  • सत्यवीर सिंह (थाना प्रभारी, किरावली)
  • योगेश इंदौलिया (जिला सुरक्षा प्रमुख, बजरंग दल)
  • मनोज दीक्षित (एसएसआई)
  • जागेश्वर (चौकी प्रभारी)
  • विशांत राठी,
    स्थानीय निवासि मौके पर मौजूद रहे बॉम्बे इंदौलिया, संतोष, अमन पंडित एवं नगर पंचायत के कर्मचारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *