प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ
अछनेरा (आगरा)। क्षेत्र में पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार एकता को मजबूत करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से ‘अछनेरा पत्रकार एसोसिएशन’ का गठन किया गया है। आयोजित बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गर्ग को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना।

नई कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
- अध्यक्ष: दिनेश गर्ग
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शैलेश गौतम
- उपाध्यक्ष: मनीष उपाध्याय
- कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता: ज्ञानू चौधरी
- महासचिव: गोविंद शर्मा
- संयुक्त सचिव: अनिल कुमार
- संगठन मंत्री: अजय डागुर
- मीडिया प्रभारी: शकील खान
- सह मीडिया प्रभारी: पीयूष कुमार
“पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए रहेंगे संकल्पबद्ध”
नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी साथियों को एकजुट रखकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी और पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

