• Fri. Sep 4th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

त्वरित आर्थिक विकास योजना: ग्राम अभैंदोपुरा में ₹28 लाख की लागत से बने CC मार्ग का लोकार्पण, विधायक चौधरी बाबूलाल का हुआ भव्य स्वागत

त्वरित आर्थिक विकास योजना: ग्राम अभैंदोपुरा में ₹28 लाख की लागत से बने CC मार्ग का लोकार्पण, विधायक चौधरी बाबूलाल का हुआ भव्य स्वागतत्वरित आर्थिक विकास योजना: ग्राम अभैंदोपुरा में ₹28 लाख की लागत से बने CC मार्ग का लोकार्पण, विधायक चौधरी बाबूलाल का हुआ भव्य स्वागत
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP Live 24X7 खबर सच के साथ

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत विकास खंड अछनेरा के ग्राम अभैंदोपुरा में विकास कार्यों की कड़ी में एक नई सौगात जुड़ी है। गांव में ‘त्वरित आर्थिक विकास योजना’ के अंतर्गत ₹28 लाख की लागत से निर्मित 200 मीटर लंबे सी.सी. मार्ग (मांगे सिंह के घर से मुड़ियापुरा दूरा रोड की ओर) का विधिवत एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल जी ने फीता काटकर नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया।

ग्रामीणों ने जताया आभार, फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों से जर्जर मार्ग और आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को नया सी.सी. मार्ग मिलने से उनमें भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका फूल-मालाओं व साफा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

आवागमन होगा सुगम

विधायक चौधरी बाबूलाल जी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाना और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस 200 मीटर लंबे सी.सी. मार्ग के बन जाने से अभैंदोपुरा और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत और राहत मिलेगी।

समारोह में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिनमें:

  • ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि: श्री महाराज सिंह
  • गणमान्य व जनप्रतिनिधि: डॉ. रामेश्वर सिंह, अध्यक्ष प्रधान संगठन अछनेरा पवन बघेल, अध्यक्ष घूरेलाल आर्य, राजवीर मास्टर, कमल सिंह, गोपाल मास्टर, के.पी. सिंह, नरेश बघेल (अमीन), छत्तर सिंह, हरपाल नेताजी, भूपेन्द्र सिंह, के.पी. इंदौलिया, नरेश चित्तौड़िया, रामनरेश इंदौलिया (सभासद), रविन्द्र सिंह, शिवराज सिंह (प्रधान विद्यापुर), लोकेश, गजाधर सिंह (पुरामना), मांगे सिंह, चंद्र प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *