प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ
किरावली/आगरा:
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शांति देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक भव्य एवं गौरवशाली सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम विद्यालय के उन होनहार पूर्व छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया, जिन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (SI) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर विद्यालय, अपने माता-पिता और संपूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शांति देवी विद्या मंदिर में भव्य सम्मान समारोह
स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बने पूर्व छात्रों—पूजा, आलोक, नितिन, तरुण, राहुल, नवीन शर्मा, शिव कटारा चंचल, रॉबिन, धीरज एवं विशाल के साथ-साथ उनके गौरवान्वित अभिभावकों का भी विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर भावभीना नागरिक अभिनंदन किया गया।
सही संस्कार और शिक्षा से छू सकते हैं आसमान की ऊंचाइयां: भूप सिंह इंदौलिया
विद्यालय के प्रबंधक श्री भूप सिंह इंदौलिया ने नवनियुक्त उप निरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा:
“समाज में कानून-व्यवस्था की कमान संभालने जा रहे हमारे विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि यदि बच्चों को बचपन से ही सही संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, तो वे आसमान की बुलंदियों को छू सकते हैं।”
कड़ी मेहनत और सही दिशा से मिलता है लक्ष्य: प्रधानाचार्य नवीन चंद जैन
प्रधानाचार्य श्री नवीन चंद जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त दारोगाओं की इस शानदार सफलता के पीछे शिक्षकों का निस्वार्थ मार्गदर्शन और उनके परिजनों का कठिन त्याग है। दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
चयनित SI अभ्यर्थियों ने गुरुजनों का जताया आभार
चयनित उपनिरीक्षकों (SI) ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण, संस्कारिक परिवेश और गुरुजनों के सटीक मार्गदर्शन को दिया।
इस गौरवमयी अवसर पर डॉ. अरुण चौहान, श्री हरी कांत शर्मा सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

