• Tue. Oct 13th, 2026

UP LIVE 24X7

India #1 News Platform

अछनेरा के गांव सहाई में सनसनी: खेत स्थित मंदिर में पुजारी की सिर कुचलकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

अछनेरा के गांव सहाई में सनसनी: खेत स्थित मंदिर में पुजारी की सिर कुचलकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंपअछनेरा के गांव सहाई में सनसनी: खेत स्थित मंदिर में पुजारी की सिर कुचलकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप
Spread the love

प्रदीप चौधरी चैनल हेड UP LIVE 24X7 खबर सच के साथ

अछनेरा (आगरा):

थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहाई में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर बने मंदिर और मकान में रहकर पूजा-पाठ करने वाले एक पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मवीर (45) पुत्र दिगंबर सिंह के रूप में हुई है। उनका शव मंदिर परिसर के पास बने कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। सनसनीखेज वारदात की सूचना फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

रोजमर्रा की दिनचर्या बंद होने से हुआ अनहोनी का शक

परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटे धर्मवीर अपनी माता ज्ञानवती के निधन के बाद से पूजा-पाठ में लीन रहने लगे थे। वे गांव से लगभग 300 मीटर दूर खेत पर बने मंदिर में ही निवास करते थे। उनकी रोज की दिनचर्या थी कि वे तड़के गांव की परिक्रमा करते थे और सुबह करीब 6 बजे पशुओं को चारा डालते थे।

शुक्रवार सुबह जब धर्मवीर न तो परिक्रमा पर निकले और न ही पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह करीब 9 बजे उनका भतीजा सौरभ उन्हें देखने खेत स्थित मंदिर पहुंचा।

अंदर खून से लथपथ पड़ा था शव

मौके पर पहुंचे भतीजे सौरभ ने देखा कि मंदिर का एक दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि दूसरा दरवाजा बाहर से कुंडी से लगा हुआ था। जैसे ही उसने बाहर का दरवाजा खोला, अंदर धर्मवीर जमीन पर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े थे। सिर पर गंभीर वार के निशान थे। सौरभ के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण बदहवास हालत में मौके की ओर दौड़े।

DCP वेस्ट आदित्य कुमार व ACP अछनेरा पहुंचे, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड ने जुटाए सुराग

घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस का बयान: “घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। हत्या की वजहों की गहराई से जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।”

— आदित्य कुमार, डीसीपी (वेस्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *